डेलीवेजर कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन,
- Admin Admin
- Mar 10, 2025

जम्मू,, 10 मार्च (हि.स.)। डेलीवेजर कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग
श्रीनगर में आज डेलीवेजर कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी सेवाओं के नियमितीकरण और लंबित वेतन जारी करने की मांग की।
डेलीवेजरों का कहना है कि वे वर्षों से अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। हालांकि, अब तक कोई बड़ी झड़प या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सरकार की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता