लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में मतदाता जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान
- Admin Admin
- Oct 22, 2024
लोहरदगा, 22 अक्टूबर (हि.स.)। स्वीप कोषांग ने आज व्यवहार न्यायालय में मतदाता जागरुकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष ने सभी पदाधिकारी व कर्मियों को मतदाता शपथ दिलायी गई। साथ ही सभी को मतदाता जागरुकता बैंड भी बांधा गया।
कार्यक्रम में एडीजे द्वितीय निरजा आसरी, सब जज द्वितीय अर्चना कुमारी, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अधिवक्तागण, स्वीप कोषांग को पदाधिकारी/कर्मी, न्यायालय कर्मी और पीएलवी सदस्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर