रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महापौर सुषमा खर्कवाल का लिया कुशलक्षेम
- Admin Admin
- Apr 20, 2025

लखनऊ, 20 अप्रैल (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार काे महापौर सुषमा खर्कवाल का कुशलक्षेम जानने उनके आवास पर पहुंचें। राजनाथ सिंह ने महापौर सुषमा के पैर टूटने के बारे में हाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। रक्षा मंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि खेल महाकुंभ के शुभारंभ के अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल के पांव पर चोट आ गयी थी। अस्पताल में डाॅक्टराें की जांच में फैक्चर निकलने पर पैर पर प्लास्टर लगाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र