नैनीताल में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
- DSS Admin
- May 26, 2026
नैनीताल, 26 मई (हि.स.)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण हेतु गठित समिति की बैठक मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित हुई।बैठक के दौरान नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न संगठनों और सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई सुझावों पर समिति ने सहमति व्यक्त की। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक सिटी एवं एडीएम डॉ. जगदीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित व्यापार मंडल तल्लीताल एवं मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन संबंधित अधिवक्ताओं के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

