महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं : मौसमी

कर्म कल्याणी संगठन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसहिसार, 2 मार्च (हि.स.)। कर्म कल्याणी संगठन की ओर से मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक देव स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नृत्य, नाटक, प्रश्नोत्तरी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए गए। कर्म कल्याणी संगठन के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधान मौसमी कर ने रविवार को बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अब पुरुषों से कम नहीं है और सभी महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कोमल राठौर और सीमा भुटानी ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और सभी को महिला दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोहित कुमार जैन (फाउंडर कॉल कप खजाना), संजीत सिंह प्रिंसिपल (ब्राइट फ्यूचर स्कूल) ने शिरकत की। अनीशा सहगल, प्रिंसिपल का गुरु नानक देव स्कूल, सीमा मुंजाल, आरती अरोड़ा प्रिंसिपल ऑफ टोडलर वर्ल्ड स्कूल, रितु रानी डायरेक्टर टोडलर वर्ल्ड स्कूल, संतोष रानी समाज सेविका, रोशनी खरब प्रिंसिपल जागृति स्कूल, गीता चौधरी, रोहतास कुमार फाउंडर ऑफ़ सेल्फ डिफेंस, आदि सदस्यों को कर्म कल्याणी संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कर्म कल्याणी संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर