सदस्यता अभियान के जरिये प्रतिभावानों का डेटा एकत्रित करेगी भाजपा

रायपुर, 19 सितंबर (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रदेश भाजपा प्रतिभा पंजीकरण अभियान से एक नवाचार चलाने जा रही है। जिसमें प्रदेश के प्रतिभा पंजीकरण पत्र के माध्यम से ऐसे प्रतिभावान लोगों को संगठित करेगी जो समाज जीवन में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से पहचान बना चुके हैं।

भाजपा प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव ने आज बताया कि इस अभियान के लिए एक अलग से फार्म प्रतिभा पंजीकरण पत्र के माध्यम से सदस्यता प्राप्त सदस्यों को भरवाया जाएगा। जिनका रूझान, खेल, गायन, भाषण, लेखन व सोशल मीडिया, आईटी जैसे क्षेत्रों में रहा हो और अपनी विलक्षण प्रतिभा के लिए सम्मान प्राप्त कर चुके हों। ऐसे लोगों की अलग से प्रतिभा के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा। जिसके लिए सदस्यता टोली ने एक अलग से प्रोफार्म तैयार किया है। ऐसे चयनीत सदस्यों को पार्टी अलग-अलग मंचों पर स्थान देकर उनके प्रतिभा को और निखारने का काम करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर