यमुना में बढ़ते जल स्तर के चलते परिस्थितियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। यमुना में बढ़ते जल स्तर के चलते दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों संग यमुना की वर्तमान स्थिति का मंगलवार को जायजा लिया I निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय डीएम और एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे I

मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अभी यमुना मे जल स्तर 204.35 पर है, जो की वार्निंग लेवल के लगभग आसपास है I उन्होंने बताया कि अभी किसी प्रकार के खतरे की कोई आशंका नहीं है I

भारद्वाज ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज की ओर से लगभग 13000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में यमुना में जल स्तर बढ़ने की आशंका है I इसी संदर्भ में आज मंत्री सौरभ भारद्वाज यमुना में जल स्तर का और वर्तमान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे I उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के आला अधिकारी, राजस्व विभाग के आला अधिकारी एवं क्षेत्र के डीएम और एसडीएम भी मौजूद रहे I उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा सभी पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं I पानी की बोट, मुनादी का सामान तथा अन्य बाकी सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त कर लिए गए हैं I उन्होंने बताया की फिलहाल अभी किसी प्रकार के खतरे की कोई बात नहीं है, अभी सभी परिस्थितियों नियंत्रण में हैI

उन्हाेंने बताया कि यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को यमुना से दूर रहने एवं एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं I उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जलस्तर बढ़ने पर यमुना के आसपास रहने वाले लोगों के बच्चे पानी में नहाने और मौज मस्ती करने आ जाते हैं, जिसके कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं I इस प्रकार के हादसों से बचने के लिए लोगों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह यमुना से दूर रहें और एहतियात बरतें I उन्होंने बताया हालांकि अभी यमुना के आसपास के क्षेत्र में किसी प्रकार के कोई खतरे की बात नहीं है, क्योंकि पानी अभी वार्निंग लेवल के स्तर तक भी नहीं पहुंचा है, परंतु फिर भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए एहतियात बरतना बेहद जरूरी है I

भारद्वाज ने यमुना में जल स्तर की वर्तमान स्थिति पर कहा कि यमुना स्थित ओल्ड रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.35 मापा गया है, जो कि वार्निंग लेवल के लगभग नजदीक है, परंतु अभी वार्निंग लेवल तक पहुंचा नहीं है I उन्होंने कहा कि हथिनी कुंड बैराज की ओर से लगभग 13000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, तो हमें ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही यह स्तर वार्निंग लेवल तक पहुंच सकता है I इसी के चलते आज यह दौरा किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के सभी पुख्ता इंतजाम दुरुस्त कर लिए जाएं I

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी / रामानुज

   

सम्बंधित खबर