मंत्री संजय सरावगी पहुंचे अररिया,सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- Admin Admin
- Apr 18, 2025
अररिया 18 अप्रैल(हि.स.)।
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री संजय सरावगी शुक्रवार को अररिया पहुंचे।जहां सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत बुके और फूल माला के साथ किया।
मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,पूर्व विधायक देवयंती देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंत्री संजय सरावगी ने संगठन से जुड़े नेताओं के साथ मीटिंग भी की।जिसमें संगठनात्मक चर्चा के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मधुबनी में आयोजित सभा में भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



