बलरामपुर : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित जेल दाखिल

बलरामपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। बलरामपुर जिले के सनवाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को झारखंड के गढ़वा जिले से गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने आज रविवार सुबह सनवाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि बीते वर्ष नवंबर माह में मनोज यादव गढ़वा निवासी से स्कूल आने जाने के दौरान बातचीत शुरू हुई थी। इसके कुछ दिन बाद आरोपित ने स्कूल के आगे जंगल की ओर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। आगे पीड़िता ने बताया कि, शादी आश्वासन देकर और डरा धमका कर कई बार आरोपित ने उसके साथ संबंध बनाया। इसकी जानकारी परिवारवालों को मिली। अब शादी से मुकरने लगा है।

पीड़िता की शिकायत पर सनवाल पुलिस ने आज केस दर्ज कर आरोपित मनोज यादव (20 वर्ष) को झारखंड के गढ़वा जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर