सरोजनी नगर के खरिका में विधायक ने कराया सड़क मरम्मत

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सरोजनी नगर के खरिका वार्ड दो के सेक्टर छह की कॉलोनियों की मुख्य सड़क पर मरम्मत का कार्य शनिवार की सुबह से शुरू हो गया। खरिका में स्थानीय लोगों ने विधायक राजेश्वर सिंह से सड़क मरम्मत की मांग की थी, जिसमें विधायक ने रुचि दिखाते हुए सड़क मरम्मत कार्य एवं कॉलोनी में स्वच्छता कार्य शुरू कर दिया।

उक्त कॉलोनी में सुबह दस बजे जेसीबी वाहन के पहुंचने पर लोगों में प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलोनी निवासी अनीता ने बताया कि मेरे द्वारा सड़क के जर्जर होने,कॉलोनी में झाड़ियों के उगने,खाली प्लाट पर गंदगी की शिकायत का विधायक राजेश्वर सिंह ने त्वरित समाधान कराया है। कालोनी में जेसीबी से सड़क मरम्मत का कार्य, खाली प्लाटों पर से झाड़ियां को हटाना शुरू हो चुका है। कॉलोनी में लगभग दो सौ मकान बने हुए हैं। जिसका मुख्य मार्ग लगभग पांच से छह महीने से जर्जर हो चुका था, गड्ढे दिखाई दे रहे थे और चलना दूभर था। सड़क मरम्मत से बड़ी आबादी को बेहद प्रसन्नता है।

खरिका निवासी नीतू सिंह ने कहा कि सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह जो भी प्रयास करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए हर समय उपलब्ध रहने वाले विधायक के रूप में उनकी पहचान है। जन समस्या पर तत्काल निर्णय लेकर कार्य करने की क्षमता विधायक में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

   

सम्बंधित खबर