खडगे से मिले इरफान, बिहार चुनाव के परिणाम पर की चर्चा

रांची, 20 नवंबर (हि.स.)। स्वास्‍थ्‍य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री अंसारी ने खड़गे को बताया कि इस बार अल्पसंख्यक, दलित और कई अन्य वर्गों का मतदान अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ।

बिहार में एम-ओबीसी के मुस्लिम वोटों में विभाजन हुआ और अब उनकी नजरें झारखंड पर हैं। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में युवा और पिछड़े मुस्लिम समाज के बीच उनकी बढ़ती पैठ राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर रही है। इरफान अंसारी ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने खडगे को झारखंड के बुनकरों की ओर से निर्मित पारंपरिक शॉल को भेंट स्वरूप दिया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड के बुनकर समाज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा की झारखंड के बुनकरों की वास्तविक स्थिति का विस्तृत सर्वे कराएं और इस समाज को आगे बढ़ाने एवं कांग्रेस संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम भी उठाएंं।

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

   

सम्बंधित खबर