राज्यभर में ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर शांति व सद्भावना की दुआ की गई

गुवाहाटी, 31 मार्च (हि.स.)। इस्लाम धर्मावलंबी लोगों ने सोमवार को ईद-उल-फितर की ईदगाह मैदान और मस्जिदों में सामूहिक नमाजअदा करने के बाद एक दूसरे काे मुबारकवाद दी और देश व राज्य में शांति और सद्भावना की दुआ की गई।

रविवार शाम काे ईद का चांद देखे जाने के बाद ही मुस्लिम लाेगाें ने ईद मनाने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। ईद-उल-फितर के अवसर पर बाजाराें में खूब भीड़ रही और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों की जमकर खरीद हुई। इस्लाम धर्मावलंबियों में ईद काे लेकर अच्छा खासा उत्साह दिखा।आज सोमवार को पूरे राज्य में ईद-उल-फितर का उत्सव मनाया जा रहा है। ईदगाह मैदान और मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर एक-दूसरे के साथ प्रेम-बंधुत्व का संदेश साझा किया और एक-दूसरे के गले लगकर ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज के बाद देश में शांति और सद्भावना की कामना की गई।

ईद-उल-फितर के अवसर पर गुवाहाटी महानगर के ईदगाह व मस्जिद, दरगाहों और विभिन्न हिस्सों में सड़कों को सजाया गया है।इसके अलावा राज्य के विभिन्न नगराें से लेकर कस्बाें और गांवाें में ईद का उत्साह दिखा। इस्लाम धर्मावलंबी लोग एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद का पर्व मनाते है। यह त्याेहार शांति और भाईचारे का संदेश देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर