महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

दक्षिण दिनाजपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। दालखोला थाने की पुलिस ने मंगलवार को बावनिया के आदिपाड़ा इलाके से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला की दुष्कर्म कर हत्या किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों को सड़क किनारे से तेज़ बदबू मिल रही थी। जिस पर लोगों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद लोगों ने सड़क किनारे एक महिला का क्षत-विक्षत शव देखा। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दालखोला थाने की पुलिस को सूचित किया। खबर पाकर दालखोला महकमा पुलिस पदाधिकारी रविराज अवस्थी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ पता चल पाएगा। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है।

बावनिया गांव के रहने वाले हरसित कांजीलाल ने कहा कि शव देखकर यह पता नहीं चल रहा है कि यह महिला कौन है ? संभवत: उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर