नगर पंचायत करसोग के चुनाव परिणाम घोषित

मंडी, 17 मई (हि.स.)। मंडी जिला की करसोग नगर पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि नगर पंचायत करसोग में 5 वार्डों में मतदान करवाया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इनमें वार्ड नंबर -2 अपर न्यारा से उत्तम चंद को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्हें 62 वोट मिले है। इसके अलावा वार्ड -3 न्यारा से बंशी लाल को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 165 मत हासिल किए है। वार्ड -4 करसोग सदर से नरेंद्र कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 87 वोट प्राप्त किए है। वार्ड -5 पुराना बाजार से पूनम गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 76 वोट हासिल किए है। जबकि वार्ड -6 करसोग बाजार से किशोर कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन्होंने 129 वोट हासिल किए है।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड -1 जगातखाना खाना से वार्ड सदस्य का चयन निर्विरोध पहले ही किया जा चुका है । जबकि वार्ड -7 बरल से किसी भी व्यक्ति द्वारा नामांकन नहीं भरने के कारण मतदान नहीं हुआ है।

---------------

   

सम्बंधित खबर