रिवालसर नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा

मंडी, 17 मई (हि.स.)। मंडी जिला की रिवालसर नगर पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। कई वार्डों में उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक मजबूती का परिचय दिया। वार्ड नंबर 1 से रश्मि गुप्ता निर्विरोध चुनी गईं, जबकि वार्ड नंबर 2 में संतोष कुमारी ने 23 मतों से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 में हिमाचली देवी ने 17 मतों से विजय दर्ज की।

इसके अलावा वार्ड नंबर 4 से भावनेश्वर दत्त, वार्ड नंबर 5 से सुनीता गुप्ता, वार्ड नंबर 6 से प्रीति और वार्ड नंबर 7 से लाभ सिंह विजयी रहे। परिणाम सामने आते ही समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने विकास और संगठन की मेहनत पर भरोसा जताया है।

इधर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि रिवालसर नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि रिवालसर नगर पंचायत में छह सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। जबकि भाजपा के हिस्से में एक ही सीट आई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर