उत्तर बंगाल को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम- मंत्री इंद्रनील खा
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
सिलीगुड़ी, 27 जून (हि. स.)। उत्तर बंगाल जल्द ही एक बड़े खेल केंद्र के रूप में उभरने वाला है। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री इंद्रनील खा ने शनिवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा कर इसकी बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और बड़े ऐलान किए।
मंत्री इंद्रनील खा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मौजूदा स्टेडियम की हालत बेहद खराब है। चारों तरफ अव्यवस्था और जर्जर ढांचा नजर आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए न सिर्फ इस स्टेडियम का कायाकल्प किया जाएगा, बल्कि उत्तर बंगाल में एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इस दौरान स्थानीय क्रिकेट सितारों से बातचीत कर खेल ढांचे को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तर बंगाल खेल के नक्शे पर एक अलग पहचान बनाए।

