बहराइच, 17 मई (हि.स.)। एसएसबी और मोतीपुर पुलिस के संयुक्त दल ने नेपाली युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमृत थारू के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी और मोतीपुर पुलिस की टीम आलाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखा। पुलिस ने रोककर युवक से पूछताछ की। जामातलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ की बरामदगी हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल राष्ट्र के बर्दिया जिले के थाना मैनापोखर वार्ड नम्बर चार गांव पानिका बढ़ईयाता का रहने वाला है। थानाध्यक्ष आनन्द चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को धारा 8/21 मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

