नारायणगढ़ में तृणमूल नेता के घर जेसीबी काम के दौरान विस्फोट, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
- DSS Admin
- Jun 17, 2026
पश्चिम मेदिनीपुर, 17 जून (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक विस्फोट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना ब्लॉक युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष रायचौधुरी के घर पर हुई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नारायणगढ़ के केयाझुरी इलाके में स्थित घर पर सुबह जेसीबी मशीन से काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किसी बम, अन्य विस्फोटक सामग्री या किसी ज्वलनशील पदार्थ की वजह से हुआ। घटना की सूचना पाकर बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से कुछ नमूने एकत्र किए हैं। जरूरत पड़ने पर बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा सकती है। फिलहाल पुलिस विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
---------------

