नारनौलः योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धतिः ओम प्रकाश यादव

योगाभ्यास कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव।


आयुर्वेदिक कॉलेज में योग कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास और पौधारोपण

नारनाैल, 13 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल पटीकरा में हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल हुए और योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम से पूर्व दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।

अपने संबोधन में विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर सम्मान और पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहींए बल्कि मन और आत्मा को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने योग को जन.जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक महाविद्यालय में संचालित पंचकर्म और अन्य आयुर्वेदिक उपचार सुविधाओं की सराहना की। हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ मदन मानव ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। उन्होंने बताया कि योग को जन आंदोलन बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रीनिवास गुज्जरवार तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ शशिबाला आदि मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर