नशा मुक्त भारत का संकल्प-एनएसएस यूनिट ने चलाया 100 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान

NSS unit launched a 100-day public awareness campaign.


कठुआ, 12 जून । महाविद्यालय महानपुर की एनएसएस यूनिट द्वारा चल रहे 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में नशामुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जागरूकता व्याख्यान, नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, योग सत्र, घर-घर जाकर जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने जैसी गतिविधियों का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने आमजन से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसके समाज, परिवार एवं व्यक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को उजागर किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त भारत शपथ भी ली तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रचनात्मक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

यह अभियान डॉ. रुपाली जसरोटिया के नेतृत्व में तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) संगीता सुदन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों में रोमेश लाल, किशोरी लाल, सुरिंदर, अनुराधा, अनु एवं सनी शामिल रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर