नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी महानपुर में मानव श्रृंखला, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

Under the Drug Free India campaign, a human chain was formed at GDC Mahanpur, where the youth pledged to give up drugs.


कठुआ, 14 मई । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में मानव श्रृंखला गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता सुदान की देखरेख में तथा आयोजन प्रो. बिंटी शर्मा (विभागाध्यक्ष, भौतिकी) द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और समाज में इसके बढ़ते खतरे पर प्रकाश डाला गया। करीब 40 विद्यार्थियों सहित शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लेकर मानव श्रृंखला बनाई और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रण लिया।

---------------

   

सम्बंधित खबर