बडगाम स्थित नादिगाम रेलवे क्रॉसिंग चार दिनों तक रहेगा बंद
- DSS Admin
- May 29, 2026
बडगाम, 29 मई (हि.स.)। पटरी के उन्नयन कार्य के कारण बडगाम के नादिगाम हॉल्ट पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग को चार दिनों के लिए वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
उत्तरी रेलवे द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार बडगाम और मज़होम के बीच स्थित यह क्रॉसिंग आज से सोमवार, 1 जून को रात 8:00 बजे तक यानी 96 घंटों के लिए सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
सूचना में कहा गया है कि यात्रियों की सुगम और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधुनिक रबरयुक्त लेवल क्रॉसिंग सतह लगाने के लिए यह बंद करना आवश्यक है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, अतिरिक्त समय लेकर चलें और घटनास्थल पर तैनात यातायात पुलिस और रेलवे कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
---------------

