नहीं रहे प्रोफेसर जयराम गुप्ता, नर सेवा ही नारायण सेवा का दिया था स्लोगन
- Admin Admin
- Oct 27, 2024

हरदोई, 27 अक्टूबर (हि.स.)। नर सेवा नारायण सेवा का स्लोगन देने वाले नारायण सेवा समूह के संस्थापक एवं गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर जयराम गुप्ता कर निधन हो गया है। वह लगभग 85 साल के थे। नगर के धर्मशाला रोड स्थित अरुणेश वाजपेई गली निवासी डॉक्टर जयराम गुप्ता बेहद धार्मिक और मानवता की सेवा के लिए जाने जाते थे। डॉक्टर गुप्ता प्रतिदिन 50 गरीब व्यक्तियों एवं रिक्शा चालकों को सिनेमा चौराहे पर एक दुकान से भोजन करवाते थे। रविवार को करीब 11:00 बजे उनका उनके आवास पर ही निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिर भी वह परोपकार के कार्यों मैं व्यस्त रहते थे। डॉक्टर जयराम गुप्ता के निधन की खबर से दुख लहर दौड़ गईl
हिन्दुस्थान समाचार / अंबरीश कुमार सक्सेना