पश्चिम मेदिनीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
- DSS Admin
- Jun 22, 2026
पश्चिम मेदिनीपुर, 22 जून (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के दाड़ीमारा स्थित 18 नंबर रेलगेट के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच मौजूद था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में रेल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---------------

