प्रकृति हमारे जीवन का मूल आधार, इसे बचाने का लें संकल्प लें : सुदेश

रांची, 5 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो रांची जिले के बुढ़मू पहुंचे। यहां प्रखंड के कोठारी में जल, जंगल, जमीन बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पर्यावरण को बचाने का अपना संकल्प दोहराया।

सुदेश ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का मूल आधार है। इस संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा। हमें जंगल उजाड़ कर खनन से राजस्व प्राप्त करने के लक्ष्य को त्यागना होगा। हमें जंगलों को बचाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा। जंगल को बचाने का जो मॉडल और परंपरा हमारे पास वह दुनिया के लिए अनुकरणीय हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है और इसे संतुलित रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेने का आह्वान किया, जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ पहाड़, पर्वत, नदी-नाले और जल स्रोतों को बचाने का संकल्प शामिल हो।

वन बचाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देवशरण भगत, वन बचाओ अभियान समिति के संजय बासु मल्लिक, संजय मेहता, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, हकीम अंसारी, रामजीत गंझु, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उप प्रमुख हरदेव साहू, किरिटी महतो, नागेश्वर महतो सूर्यमनी भगत, बिरसा उरांव सहित अन्य प्रकृति प्रेमी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

   

सम्बंधित खबर