नेहा भौतिकी में पीएच.डी की उपाधि से सम्मानित
- Neha Gupta
- Jun 07, 2025

जम्मू, 7 जून । नेहा ललोत्रा, पुत्री सेवानिवृत्त कैप्टन सागर सिंह ललोत्रा और वीणा ललोत्रा, निवासी 192 ए/सी उत्तम नगर, कुंजवानी, जम्मू, को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा द्वारा भौतिकी विषय में डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। नेहा ने अपनी शोध उपाधि टेट्राहेड्रल रूप से समन्वित कार्यात्मक समूह वाले कुछ अकार्बनिक नैनोफॉस्फोर का संश्लेषण और लक्षण वर्णन विषय पर पूरी की, जिसमें उन्होंने कुछ अकार्बनिक नैनोफॉस्फर्स के संश्लेषण और उनके संरचनात्मक गुणों का गहन अध्ययन किया। यह शोध कार्य डॉ. कामनी पाठानिया के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में शैक्षणिक व वैज्ञानिक शोध को नई दिशा मिलने की आशा है। नेहा की यह सफलता युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत मानी जा रही है। परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी है।



