अररिया 18 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की जी समवाय बेला बाह्य सीमा चौकी के जवानों ने ग़श्ती के दौरान सोमवार दोपहर नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे अलग अलग नेपाल के ब्रांड के 135 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया।
एसएसबी ने यह कार्रवाई बसमतिया वार्ड संख्या 9 भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 195/11 के नजदीक में भारत साइड लगभग 50 मीटर की दूरी पर की।एसएसबी जवानों को गश्त करते देख तस्कर शराब सहित बाइक को छोड़कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। शराब को नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था।जिसे सशस्त्र सीमा बल के नाका टीम द्वारा जब्त किया गया lआवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने जब्त शराब और बाइक को आबकारी विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया।

