भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल

रायपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रविवार काे भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न बैठक करेंगे। सुबह 9 बजे रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रदेश के महामंत्रियों और संभाग प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक के बाद 11 बजे मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री प्रकोष्ठ की बैठक होगी। नितिन नबीन इन बैठकों के दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और अभियान की प्रगति को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर