कुख्यात नशा तस्कर बाघ शाह पिट एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार
- Neha Gupta
- Jun 13, 2026

कठुआ, 13 जून । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बाघ शाह निवासी करंडी कलां तहसील मढ़हीन जिला कठुआ लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। डिविजनल कमिश्नर जम्मू के निर्देश पर जारी डिटेंशन वारंट के तहत पुलिस स्टेशन बिलावर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल था। उसे जिला जेल किश्तवाड़ भेज दिया गया है।
---------------

