शहीद भगत अमरनाथ का 56वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया
- DSS Admin
- Jun 01, 2026
जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।
शहीद भगत अमरनाथ के 56वें बलिदान दिवस के अवसर पर शालीमार स्थित शहीद भगत अमरनाथ स्मारक पार्क, रणबीरश्वर मंदिर के सामने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वक्ताओं ने शहीद भगत अमरनाथ के बलिदान को याद करते हुए उनके देशभक्ति और साहस को प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।
---------------

