तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्धा की मौत

हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुण्डेरा मार्ग में गौरी श्रमदान के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शाम को गांव में इनका अंतिम संस्कार किया गया।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत अतरैया के मजरा गौरी निवासी धर्मपाल सिंह की पत्नी ज्ञानवती सिंह ने कस्बे से लौटकर घर जा रही थी। मुंडेरा मार्ग में गौरी श्रमदान में ई रिक्शा से उतरकर गांव जाने के लिए गौरी श्रमदान में चढ़ रही थी तभी तेज रफ्तार ईट लदे ट्रैक्टर ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे हालत गंभीर होने पर इन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सदर अस्पताल से रात में कानपुर ले जाते समय घाटमपुर के आगे इन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। सोमवार को शाम 5 बजे के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका अपने पीछे पत्नी धर्मपाल सिंह, पुत्र सतवंत सिंह, विधवा बहू सीमा सिंह को रोता बिलखता छोड़ गई है।

थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर