गुवाहाटी, 15 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती रात खेत्री थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर कोयलाशील इलाके में ट्रक (एएस-18सी-3157) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट जाने की वजह से एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची खेत्री यातायात पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस सड़क दुर्घटना में मारे गए अन्य एक ट्रक चालक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है । पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

