गुवाहाटी, 17 (हिस.)। गुवाहाटी की पानबाजार महिला पुलिस स्टेशन की टीम ने एक महिला का जबरन गर्भपात करवाने के आरोप में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पानबाजार महिला पुलिस स्टेशन की एक टीम ने गोटानगर निवासी चिनमोय दत्ता (30) को रिश्ते में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और बिना सहमति के गर्भपात के एक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपित ने विवाह का झांसा देकर शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया और बाद में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उसे छोड़ दिया। घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

