हिसार : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे कर्मचारी संगठन
- Admin Admin
- Apr 16, 2025

हिसार, 16 अप्रैल (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ ब्रांच हिसार की कार्यकारिणी
की बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान दीपक
लोट ने की व संचालन ब्रांच सचिव राकेश शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान दीपक लोट व सचिव राकेश शर्मा ने बताया
कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले लागू कर रही है। लगातार हरियाणा कौशल रोजगार
निगम कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है, विभाग का निजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा
कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई में अनियमितताएं हैं, जिसके चलते कर्मचारी
स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अलग 8वां वेतन आयोग लागू करने की मांग व कर्मचारियों के लगातार हो रहे शोषण के खिलाफ सर्व
कर्मचारी संघ हरियाणा ने दिनांक 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र
के घेराव करने का फैसला लिया है। इसमें पब्लिक हेल्थ कर्मचारी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। मीटिंग
में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र घेराव की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में ब्रांच सह सचिव सुरेश लांबा की सदस्यता रद्द करके उन्हें पदभार मुक्त किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी
का विस्तार किया गया। बैठक में जिला सचिव दीपक मेहरा, वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन
शर्मा, सह सचिव रमेश मिर्जापुर, विकास गोस्वामी, उप प्रधान नरेश कुमार, ऑडिटर सुरेंद्र
चहल, अमन बृज लाल, अशोक पूनिया व सुमित कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर