श्री राम भक्त सेवा समिति के 12वीं बार अध्यक्ष बने ओमजी हिंदू, जोरदार स्वागत
- Admin Admin
- Mar 03, 2025

फतेहपुर, 03मार्च (हि.स.)। श्री राम भक्त सेवा समिति के लगातार 12वीं बार अध्यक्ष बने ओम जी हिंदू का सोमवार को लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
बिन्दकी नगर के गांधी चौराहे में लगातार 12वीं बार श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष बने ओम जी हिंदू का आज लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री राम भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू ने कहा कि 6 अप्रैल को श्री रामनवमी के मौके पर नगर में प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा का शुभारंभ श्री रामलीला मैदान से न होकर बिंदकी नगर के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थिति मां ज्वाला देवी परिसर से किया जायेगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग में गाजे बाजे के साथ घूमेगी। श्री राम भक्त सेवा समिति लगातार 15 वर्षों से यह कार्यक्रम करती आ रही है। तब से मुझे लोगों ने 12वीं बार लगातार अध्यक्ष चुनते आ रहे हैं।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला मंत्री रोहित कश्यप, सभासद व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, शशांक गुप्ता, अमित तिवारी, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार