विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

पश्चिम चम्पारण(बगहा),5मई (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा बसंतपुर के पंचायत सरकार भवन तथा जैनी टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगहा विधायक राम सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

   

सम्बंधित खबर