रविवार को बुक करा सकेंगे राखियां

28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार में राखियां समय से पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जैसे-जैसे रक्षा बंधन का अवसर नजदीक आ रहा है, लुधियाना शहरी मंडल के सभी डाकघरों ने एक ही छत के नीचे नए वॉटर-प्रूफ राखी -लिफाफों की बिक्री, बुकिंग और प्रेषित करने की सुविधा देने की व्यवस्था की है। सभी डाकघरों ने ‘राखी’ की पैकिंग और बुकिंग के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए हैं ताकि सभी ग्राहक भारतीय डाक विभाग की त्वरित सेवाओं के माध्यम से आसानी से अपने प्रियजनों को राखी भेज सकें। 31 अगस्त तक लुधियाना शहरी मंडल के पांच (5) डाकघर, सेन्ट्रल पोस्ट ऑफिस, मिलरगंज, मॉडल टाउन, बिजनेस पोस्ट सेंटर और बस्ती जोधेवाल पोस्ट ऑफिस में इस साल रविवार को भी राखी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। ग्राहक 31 अगस्त तक राखी बुकिंग के साथ-साथ इन डाकघरों में आधार अपडेट की सुविधा का भी लाभ उठा सकते है।राखी मेल के व्यापक प्रसारण के लिए डाकघरों में प्राथमिकता दी गई है ताकि राखी पैकेज/लिफाफों का तेजी से वितरण सुनिश्चित किया जा सके। उचित और सस्ती दरों पर छोटे और बड़े आकार के लिफाफों की अच्छी रेंज सभी डाकघरों में उपलब्ध है।

   

सम्बंधित खबर