मोरान-खटखटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, पांच घायल

डिब्रूगढ़ (असम), 06 जुलाई (हि.स.)। मोरान-खटखटी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बीती रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे और महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक तेज रफ्तार कार और यात्री ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

मृतक की पहचान बीरेन भूमिज के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर कार का चालक कथित रूप से नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------

   

सम्बंधित खबर