बाढ़ में डूबने से एक की मौत

चराईदेव (असम), 14 अगस्त (हि.स.)। सोनारी के माहमरा के काकतिबाड़ी में दिसांग नदी के बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूबुल गोगोई (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने आज बताया कि मृतक मंगलवार की रात से लापता था।

व्यक्ति का शव आज काकतीबारी में उसके घर के पास पुल के नीचे पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनारी के राजापुखुरी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / सुनील सक्सेना / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर