7 साल के बच्चे की आंख फोड़ कर हत्या, तालाब से शव बरामद

नवादा, 06 जुलाई (हि.स.)। जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी रामबाबू चौधरी का 7 वर्षीय पुत्र आर्यन राज को आंख फोड़ कर हत्या करने के बाद लाश को तालाब में फेंक दिया गया था। जिसे बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।उक्त बातें घटना स्थल का मुआयना करने के बाद डीएसपी सुजय कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि मृतक के पिता रामबाबू चौधरी के द्वारा आवेदन दिया गया है ।उसके आधार पर जांच शुरू कर दिया गया है। मालूम हो कि रविवार की देर संध्या बच्चे का शव गांव के पश्चिम साइड कब्रिस्तान के समीप तालाब से परिजनों ने निकाला ।

इस संबंध में बच्चे का दादा कारु चौधरी ने बताया कि संध्या 3 बजे से बच्चा गायब था ।खोजबीन करने के क्रम में करीब 8 बजे बच्चा की लाश को तालाब से निकाला गया । वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काशीचक बौरी लाने पर डां सफीक आलम ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर काशीचक थाना पुलिस गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल अस्पताल पहुंच कर बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रकिया पुरी करने में लग गए हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए थाना प्रभारी ने आइएफएसल टीम को सूचना देकर जांच करने की बात कही ।

आइएफएसल की टीम ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर आर्यन हत्याकांड के उलझे मामले का उद्भेदन करने के लिए पहुंच कर साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने लिए। टीम नमूने की वैज्ञानिक जांच करने के लिए अपने साथ लैब लेकर गई ।

टीम के आने से लोगों में घटना का खुलासा होने की चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने किसी तरह का कारवाई नहीं किया तो ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम से लौटने उपरांत सोमवार को शव को सड़क पर रखकर वारिसलीगंज - काशीचक मुख्य पथ को जाम कर दिया और डॉग स्क्वायड से जांच करने उचित मुआवजा देने की मांग किया।

करीब चार घंटे बाद डॉग स्क्वायड के आने पर डीएसपी के अनुरोध पर जाम तोड़ा जा सका। घटना की सूचना पाकर कांग्रेस नेता सतीश कुमार मंटन सिंह, पूर्व विधायक अरुणा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार पूर्व विधायक प्रदीप कुमार , पैक्स संघ जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव, दीपक कुमार रिंकू सिंह , मुखिया प्रतिनिधि वरुण सिंह , पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग किया।

डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल के साथ मो कुर्बान के बगीचा , कब्रिस्तान की ओर भी गया । भीड़ को देखते हुए डॉग स्क्वायड को रोक दिया गया कि बाद में जांच किया जाएगा।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक आर्यन की मां पिंकी देवी, पिता रामबाबू चौधरी का बुरा हाल है। रोते रोते मां पिंकी व पिता रामबाबू ने कुर्बान एवं मिथुन रविदास पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनो के गिरफ्तारी करने से मामला साफ हो जाएगा ।

---------------

   

सम्बंधित खबर