बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

तिनसुकिया (असम), 06 सितंबर (हि.स.)। मार्घेरिटा में बिजली की चपेट में आने से शनिवार काे एक युवक की मौत हो गयी, जबकि अन्य एक युवक घायल हो गया। लोगों के अनुसार विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है।

इस घटना के बाद मार्घेरिटा में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना मार्घेरिटा पुलिस थाना के अंतर्गत तेलखाद बस्ती क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान जाबिर खान (11) के रूप में हुई है। मृत युवक बीती शाम से लापता था।

शनिवार काे मृतक के परिजनाें ने स्थानीय व्यक्ति के सीसीटीवी के जरिए जाबिर के मृत शरीर को देखा। ऐसी आशंका जतायी गयी है कि 11 केवी विद्युत तार के संपर्क में आने से किशोर की मौत हुई है।

ज्ञात हो कि इस घटना की खबर लेने आए उसी परिवार का 15 वर्षीय युवक भी बिजली के संपर्क में आ गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तात्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक का नाम भी जाबिर खान बताया जा रहा है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर