सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर हमें गर्व है: रेवंथ रेड्डी

सेना के प्रति सम्मान व एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए गुरुवार को निकलेगी रैली

हैदराबाद, 7 मई (हि.स.)। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गर्व जताया। मुख्यमंत्री ने सैन्य कार्रवाई के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सेना के प्रति सम्मान और एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए

गुरुवार शाम काे एक रैली निकालने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि एक भारतीय नागरिक के तौर पर उन्हें पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमारी सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई पर गर्व है। देश के सभी नागरिकों के लिए एक साथ खड़े होने और एकता दिखाने का समय आ गया है। ‘जय हिंद’।

मुख्यमंत्री ने राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों काे लेकर बुधवार काे सचिवालय में एक समीक्षा बैठक की और सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि आज देर शाम को अंधेरे के बाद शहर के विभिन्न भागों में होने वाली मॉक ड्रिल की वे खुद निगरानी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि हमें यह संदेश देना चाहिए कि हम सब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सेना के साथ हैं। ऐसे समय में राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के अधिकारियाें व कर्मचारियाें की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को विदेश यात्राएं रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया में अनावश्यक घोषणाएं करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रेवंत रेड्डी ने एक टोल-फ्री नंबर जारी करनेका आदेश दिया, जो जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्थन के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे एक रैली निकालने का ऐलान किया। यह रैली सचिवालय से शहर के नेकलेस रोड तक जाएगी। इस रैली में खुद भी शामिल हाेने की घाेषणा की।

हिन्दुस्थान समाचार / नागराज राव

   

सम्बंधित खबर