भाजपा संगठन पर्व और सदस्यता अभियान की संगठनात्मक बैठक 15 नवंबर को
- Admin Admin
- Nov 14, 2024

जयपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि 15 नवंबर को सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठन पर्व की संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रदेश टोली सदस्यता अभियान, संभाग प्रभारी सदस्यता, जिला संयोजक, संभाग प्रभारी संगठन, सभी जिलाध्यक्ष, भाजपा के सभी मोर्चा और विभागों के संयोजक उपस्थित रहेंगे।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि दो सत्रों में आयोजित बैठक में संगठन पर्व की कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी और सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया द्वारा कार्य योजना प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद समापन सत्र में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश