वाइल्ड लाइफ पर डिबेट का आयोजन...


धूमधाम से मना वाइल्ड लाइफ वीक
- प्रोग्राम का उद्देश्य वन्य जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देना

चंडीगढ़ ।  महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया में वाइल्ड लाइफ वीक धूमधाम से संपन्न हो गया है। आज पर्यावरण विभाग चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से वाइल्ड लाइफ पर डिबेट आयोजन किया गया। इस  प्रतियोगिता  में विद्यार्थियों ने कहा कि अधिक पेड़ पौधे लगाकर वन्य प्राणियों का संरक्षण किया जाना चाहिए। वन हमारी सम्पदा है यदि हम सब अपने जीवन में समृद्धि व खुशहाली चाहते है तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा। स्वच्छ बनाने से ही स्वस्थ जीवन व्यतीत किया जा सकता है।  पेड़-पौधे अमूल्य निधि है।  इन्हें अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाकर  स्वच्छ पर्यावरण बनाने में हम सबको सहयोग देना होगा। फैक्ट्रियों का वेस्टेज नदियों व नालों में ही गिराना ही चाहिए क्योंकि  यह वन्य प्राणियों के जानलेवा साबित होता है। उन्होंने बताया कि  हमारे पूर्वज पेड़ - पौधों, पशु, पक्षियों तथा अन्य जीवों से प्रेम करते थे।  हम हमें नदियों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। हमें जंगली जानवरों के जीवन को प्रभावित नहीं करना चाहिए।  हमें वन सम्पदा को विकसित करना होगा तभी जंगली जानवरों का जीवन सुरक्षित रह पायेगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के राज , लवप्रीत, रूपांशु  और  हेमंत  को  क्रमश : प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल  ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वन्य जीवन के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

 
 
 

   

सम्बंधित खबर