डॉ. आंबेडकर जयंती पर हवाई अड्डे का लोकार्पण होगा ऐतिहासिक पल : सत्यप्रकाश जरावता

जिलेभर में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, लगाई गई ड्यूटियां : आशा खेदड़

भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक का आयोजन

हिसार, 10 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की

बैठक हुई। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती व प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के हिसार आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में अनुुसूचित जाति मोर्चा के

प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता व जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ मुख्य अतिथि व मुख्य

वक्ता रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा

ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता ने गुरुवार काे कहा कि यह ऐतिहासिक

पल होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्र्द मोदी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के

दिन हिसार हवाई अड्डा जनता को समर्पित करेंगे। इससे न केवल अनुसूचित जाति वर्ग बल्कि

प्रदेशभर की जनता में खुशी है। इस अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में अनुसूचित

जाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम नागरिक भारी संख्या में शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि जिलेभर में दोनों कार्यक्रमों की तैयारियां

जोरों पर चल रही है। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है

ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। अनुसूूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा ने बैठक में मोर्चा

की ओर से की जा रही तैयारियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रति

अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों में हर्ष का माहौल है।

जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में उपरोक्त के अलावा

ज़िला महामंत्री संजीव रेवड़ी, एएसी मोर्चा प्रदेश सचिव भारत भूषण, बहादुर सिंह नंगथला,

सतीश सुरलिया, अमर पातड़, महेंद्र सिंह पानू, जोगीराम खुंडिया, पार्षद गुलाब सिंह धानक,

राजेन्द्र बिड़लान व जयप्रकाश, विजय बेदी, देशराज ठेकेदार, सुरेश फ्रंड, ईश्वर भुक्कल,

संदीप खन्ना, सुरजीत बालावास, देवीलाल चावला, सरपंच रामफल नागर, बलवीर भुंबक, रवीना

मोडाखेड़ा, तुलाराम, सत्यवान बालक, झुंडाराम, रविकांत, रामपाल रंगा सहित अनुसूचित जाति

मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर