प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात और दमन में, दोपहर ढाई बजे पहुंचेंगे सूरत के हजीरा
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
नई दिल्ली, 05 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करने वाले हैं। वो दोपहर लगभग 2:30 बजे गुजरात के सूरत जिले के हजीरा में संचालित औद्योगिक कार्यों और अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम लगभग 4:15 बजे,सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वो इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इसके बाद प्रधानमंत्री दमन के लिए रवाना होंगे। वो वहां शाम लगभग 6:15 बजे दमन स्थित नामो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दमन में स्थित नामो अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 7:15 बजे लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, समर्पण और शिलान्यास करेंगे। वे केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
---------------

