पोस्को एक्ट के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इटानगर, 08 जुलाई (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग ज़िले के मारियांग पुलिस स्टेशन ने स्कूली बच्चों के बीच 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम' (पोस्को) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

आज मारियांग स्थित सरकारी उच्चमाध्यमिक विध्यालय में पोस्को एक्ट पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मारियांग पुलिस स्टेशन के अधिकारी किपा रॉबिन ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान, छात्रों को 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम' के प्रावधानों, 'गुड टच' और 'बैड टच' को समझने के महत्व और यौन टिप्पणी करने या अन्य तरह के गलत व्यवहार के नतीजों के बारे में जागरूक किया गया।

छात्रों को इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) के बारे में भी बताया गया और उन्हें बिना किसी डर के मदद मांगने या बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या शोषण की किसी भी घटना की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और सीखने के लिए एक सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देना था।

   

सम्बंधित खबर