कानपुर में प्रणय ड्रग हाउस का शुभारंभ, जेनेरिक दवाइयों पर मिलेगा 35 प्रतिशत तक डिस्काउंट

कानपुर, 18 मई (हि.स.)। कानपुर में पहली बार लोगों को सभी प्रकार की जेनेरिक दवाइयां बड़ी छूट के साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बेनाझाबर स्थित पिलर नंबर 285 के सामने प्रणय ड्रग हाउस का शुभारंभ रविवार को किया गया। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शॉप ऑनर प्रणय जैन ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से “प्रणय ट्रेडर्स” के नाम से थोक दवाइयों का कार्य कर रहे हैं और अब लोगों की सुविधा को देखते हुए फुटकर मेडिकल स्टोर की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यहां सभी प्रकार की जेनेरिक दवाइयां 32 से 35 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आम लोगों को महंगी दवाइयों से राहत मिल सकेगी।

प्रणय जैन ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां आसानी से उनके घर तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और लोगों के सहयोग से भविष्य में यहां एमडी मेडिसिन डॉक्टर की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर परामर्श और दवा दोनों की सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर पर गरीब और निराश्रित लोगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है। उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में मनोज जैन, राजीव जैन, सौरभ जैन, अरुण गर्ग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मेडिकल स्टोर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता आम लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।

   

सम्बंधित खबर