प्रयागराज : आत्महत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, 04 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाने की पुलिस टीम आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेवना मर्रो गांव निवासी लल्ला उर्फ लल्लन उर्फ किशन और गौरी है। दोनों के खिलाफ हंडिया थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 291/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने दुसौती गांव के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि 11 जून 2026 को ग्राम बनपुरवा सरायपीथा निवासी संतोष कुमार द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से जुड़ा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता गौरी एक अन्य मुकदमा संख्या 339/2026 में भी नामजद है, जिसमें संबंधित साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज, उपनिरीक्षक रामआशीष, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक काजल पटेल और कांस्टेबल हरिओम शामिल रहे।

   

सम्बंधित खबर