पलवल : घर में घुसकर महिला से रेप का प्रयास, मुकदमा दर्ज

पलवल, 17 अप्रैल (हि.स.)। पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रात के समय घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने तीन बच्चों के साथ ससुराल से मायके आई थी। रात के सममय ग्यानेंद्र नामक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। उसने सो रही महिला का मुंह दबा दिया और रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह आरोपी का हाथ हटाया और शोर मचाया। आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई। मां ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला।

भागते समय उसने धमकी दी कि उसका भाई गांव का सरपंच है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोपी बाइक से आया था, जिसे दीवार के पास खड़ी कर घटना को अंजाम देने की कोशिश की। भागते समय वह अपनी बाइक वहीं छोड़ गया। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बाद में हसनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मलखानसिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गुरुदत्त गर्ग

   

सम्बंधित खबर